9 Biggest Reasons kyu YouTubers Asafal Hote Hain

YouTubers की विफलता के कई कारण होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ कारण सबसे आम हैं। अधिकतर Kyu YouTubers Asafal Hote Hain क्योंकि वे धैर्य नहीं रखते, अपनी वीडियो की गुणवत्ता के बारे में भी कभी ईमानदार नहीं होते, निरंतर सीखते नहीं है, और अपना content दर्शकों के बजाय स्वयं के लिए बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम इन कारणों पर गहराई से चर्चा करेंगे और आपको बताएंगे कि कैसे आप इन गलतियों से बच सकते हैं।

9 Biggest Reasons kyu YouTubers Asafal Hote Hain

मुख्य बातें: Kyu YouTubers Asafal Hote Hain

  • धैर्य की कमी
  • गुणवत्ता के बारे में ईमानदारी की कमी
  • निरंतर सीखने का अभाव
  • दर्शकों के बजाय स्वयं के लिए content बनाना

स्वयं के लिए सामग्री बनाना, दर्शकों के लिए नहीं

बहुत से लोग जब YouTube पर शुरुआत करते हैं, तो वे सिर्फ अपने लिए वीडियो बनाते हैं, इस उम्मीद में कि वे अन्य लोगों को भी पसंद आएगा। यह सामग्री content creator के लिए मनोरंजक हो सकती है, लेकिन यह दर्शकों के लिए बिलकुल भी उपयोगी नहीं होती।

कैसे सुधारें: अपने दर्शकों के नजरिए से सोचें उनको समझे। उदाहरण के लिए, अगर आप अपनी छुट्टी का वीडियो बना रहे हैं, तो आप दर्शकों को सबसे अच्छे स्थानों, देखने योग्य जगहों, टूर की समीक्षा, होटल के अनुभव, पैसे बचाने के तरीके आदि के बारे में जानकारी दे सकते हैं। और यह सब उनको guaranteed पसंद आएगा।

पर्याप्त वीडियो नहीं बनाना

कई YouTubers असफल होते हैं क्योंकि वे बहुत कम वीडियो अपलोड करते हैं। यह बहुत आम है कि चैनलों पर 6 महीनों में केवल 10 वीडियो upload होते हैं, और फिर वे सोचते हैं कि उनका चैनल क्यों नहीं grow कर रहा है।

कैसे सुधारें: अपने चैनल के लिए अधिक और अच्छे वीडियो बनाएं। अगर आप अपने पहले साल में 100 वीडियो बना सकते हैं, तो आपके वीडियो यूट्यूब के search मैं मिलने के अधिक chances बढ़ जाते है, आप जान सकते हैं कि लोग किस प्रकार के वीडियो से जुड़ते हैं या पसंद करते है और आपको वीडियो बने का महत्वपूर्ण अभ्यास भी हो जायेगा।

यूट्यूबर के रूप में कम अभ्यास

यूट्यूबर केवल वीडियो अपलोड करने वाला व्यक्ति नहीं होता। एक यूट्यूबर को content strategist, keyword researcher, analyst, storyteller, writer, producer, actor, video editor, presenter, moderator, designer, planner, accountant, salesperson, marketer, manager, negotiator आदि की भूमिका निभानी होती है।

कैसे सुधारें: यूट्यूबर के रूप में आप अधिक से अधिक अभ्यास करें। खूब सारे वीडियो बनाएं और अन्य पहलुओं का भी नियमित रूप से अभ्यास करें, जैसे थंबनेल डिजाइन, कीवर्ड रिसर्च, एनालिटिक्स से जानकारी प्राप्त करना, बेहतर डिस्क्रिप्शन और टाइटल लिखना, बेहतर वीडियो आइडियाज पर काम करना अदि।

केवल एक यूट्यूब स्किल पर ध्यान देना

कई YouTubers असफल होते हैं क्योंकि वे केवल एक स्किल पर ध्यान देते हैं और सोचते हैं कि वे इससे काम चला सकते हैं। हो सकता है कि वे वीडियो एडिटिंग में बहुत हे ज्यादा अच्छे हों, लेकिन अगर कैमरे पर उनकी पर्सनालिटी कमजोर हो, या उन्हें YouTube के काम करने के तरीके का ज्ञान न हो, या कीवर्ड रिसर्च का ज्ञान न हो तो सारी मेहनत बेकार हो जाती है।

कैसे सुधारें: प्रैक्टिस करें, लेकिन केवल उन्हीं चीजों की प्रैक्टिस न करें जिनमें आप अच्छे हैं। अगर आप थंबनेल बनाने में कमजोर हैं, तो बेहतर थंबनेल बनाने का अभ्यास करें, देखें कि किस प्रकार के थंबनेल YouTube पर अच्छा एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं और उन्हें अपने तरीके से दोहराने की कोशिश करें।

त्वरित परिणामों की अपेक्षा करना

यह शायद सबसे आम कारण है कि YouTubers असफल होते हैं, वे धैर्य नहीं रखते और त्वरित परिणामों की अपेक्षा करते हैं। YouTube पर एक ऑडियंस बनाने में समय लगता है और अधिकतर लोग youtube पर 2, 3, या 6 महीनों के बाद ही 10k+ सब्सक्राइबर की उम्मीद करने लग जाते है।

कैसे सुधारें: धैर्य रखें और उचित अभ्यास करें। पहले साल में कम से कम 100 वीडियो बनाने की कोशिश करें। इससे आपको पर्याप्त अभ्यास मिलेगा, आपके पास उपयोगी डेटा का बड़ा सैंपल होगा, और क्योंकि आप इतने सारे video content बना चुके है तो आपके चैनल के सफल होने के मौके भी कई गुना बढ़ जाएंगे।

बर्नआउट और हार मान लेना

बर्नआउट एक बहुत बड़ी समस्या है, खासकर नए और unestablished YouTubers के लिए। नए चैनलों के लिए, बर्नआउट अक्सर पहले दो महीनों में होता है जब वे अधिक सामग्री बनाते हैं और त्वरित(quick) परिणाम नहीं देखते हैं।

कैसे सुधारें: अपनी क्षमता को समझें और उचित ब्रेक लेकर अपने दिन की योजना बनाएँ। सप्ताह में कम से कम एक दिन ब्रेक लें। अगर आपको थकान महसूस हो रही है, तो ज़्यादा समय लें।

उपलब्ध टूल्स का लाभ नहीं उठाना

YouTube और अन्य थर्ड पार्टी से उपलब्ध विभिन्न उपकरणों का लाभ न उठाना, केवल हथौड़े से घर बनाने की कोशिश करने जैसा है। अगर आपको एक ठोस घर बनाना हे तो उसके लिए कीलें, लकड़ी, एक miter saw, एक कंक्रीट मिक्सर आदि की आवश्यकता होती है।

कैसे सुधारें: कई मुफ्त (और पेड) टूल्स हैं जो आपको वीडियो के लिए आइडिया खोजने और आपके वीडियो को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद कर सकते हैं। Canva जैसे टूल्स आपके चैनल बैनर्स और थंबनेल्स को डिजाइन करने में मदद कर सकते हैं, साथ ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग/लाइव स्ट्रीमिंग टूल्स और वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर आपके उत्पादन को बहुत हे अच्छे तरीके से सुधार सकते हैं।

YouTube टूल्स का प्रभावी उपयोग नहीं करना

YouTube में कई इन-बिल्ट टूल्स होते हैं जो क्रिएटर्स को सही ऑडियंस तक पहुंचने और अधिक आकर्षक वीडियो बनाने में मदद करते हैं। अक्सर चैनल असफल तभी होते हैं जब वे इन सभी फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं और वीडियो को upload करते वक़्त या बनाते वक़्त इनकी मदद नहीं लेते हैं।

कैसे सुधारें: YouTube Analytics का उपयोग करें। देखें कि आपके दर्शक कब वीडियो देखना छोड़ देते हैं, किन थंबनेल और शीर्षकों पर क्लिक-थ्रू दर अधिक होती है, और सुनिश्चित करें कि आप फ़ील्ड को प्रभावी ढंग से भर रहे हैं।

Read more: 2024 ke Liye Top 50 Trending Faceless Channel Ideas

Read more: Kaise YouTubers Paise ka Use karke Audience ko Manipulate karte hain

Read more: Important 5 Mistakes Jo Naye YouTubers Karte Hain

स्पष्ट रणनीति का अभाव

ज़्यादातर असफल YouTube चैनलों के पास कोई स्पष्ट रणनीति नहीं होती। उन्हें नहीं पता कि वे किस तरह के वीडियो बनाना चाहते हैं, उनका लक्ष्य क्या है और उनके वीडियो कौन देख रहा है।

कैसे सुधारें: एक channel strategy Establish करें। अपनी रुचि का विषय चुनें और अपलोड शेड्यूल सेट करें जिसे आप मैनेज कर सकें। एक वीडियो प्लेलिस्ट बनाएं, मान लो कि 50 वीडियो बनाने की योजना हे और उस योजना को आपने वीडियो अपलोड करके पूरा करना है।

निष्कर्ष:

YouTube पर सफल होना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत, निरंतरता, योजना, क्रियान्वयन(Implementation) और शोध की आवश्यकता होती है। जबकि कुछ लोग इसे किस्मत मान सकते हैं, अगर आप यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करते हैं और अच्छी शोध और योजना के साथ काम करते हैं, तो समय के साथ आपके चैनल के विफल होने का कोई कारण नहीं है।

FAQs | kyu YouTubers Asafal Hote Hain

क्या हरेक YouTube चैनल सफल हो सकता है?

हाँ, यथार्थवादी लक्ष्य, निरंतरता, और सही योजना के साथ हर चैनल सफल हो सकता है।

क्या नियमित वीडियो अपलोड करना जरूरी है?

हाँ, नियमित वीडियो अपलोड करने से दर्शक आपके चैनल से जुड़े रहते हैं और आपके वीडियो को समय पर देख पाते हैं। और आपका चैनल धीरे धीरे पॉपुलर हो जाता है।

क्या थंबनेल और टाइटल का कोई महत्व है?

हाँ, आकर्षक थंबनेल और प्रभावी टाइटल दर्शकों को आपके वीडियो पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
Scroll to Top