Vedaa Official Trailer Review
आज हम बात करने वाले हैं जॉन अब्राहम की नई फिल्म ” Vedaa” के ट्रेलर की। देखो यार, जब चार साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान ने “पठान” से कमबैक किया, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि ” पठान” को उस लेवल तक पहुंचाने में जॉन अब्राहम के किरदार “जिम” का बहुत बड़ा हाथ था। तो चलिए, देखते हैं “Vedaa” के ट्रेलर में जॉन अब्राहम ने क्या कमाल किया है।
Director: Nikkhil Advani
Writer: Aseem Arrora
Stars: John Abraham, Sharvari, Abhishek Banerjee
Releases: August 15, 2024
प्लॉट और थीम | Vedaa Official Trailer Review
तो भाई, ट्रेलर की शुरुआत में ही हमें भगवद गीता के श्लोक सुनने को मिलते हैं, जो मूवी की थीम को सेट कर देते हैं। फिल्म का प्लॉट कास्ट सिस्टम पर आधारित है, जैसे “आर्टिकल 15” ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। यहां भी कुछ वैसा ही होने वाला है। जॉन अब्राहम मेजर अभिमन्यु का किरदार निभा रहे हैं, जो एक हार्ड हिटिंग सब्जेक्ट को पेश करेगा।
टोन और निर्देशन
टोन बहुत ही इंटेंस और हार्ड-हिटिंग है। निर्देशक निखिल आडवाणी ने इसमें हर एक इमोशन को बखूबी उभारा है। उनकी डायरेक्शन स्किल्स ट्रेलर में साफ झलक रही हैं। हर सीन में डिटेलिंग और गहराई नजर आती है, जो इस फिल्म को एक नया आयाम देता है।
अभिनय | Vedaa Official Trailer Review
अब बात करते हैं हमारे सुपरस्टार्स की! जॉन अब्राहम, जो अपने धांसू एक्शन और दमदार बॉडी के लिए जाने जाते हैं, इस बार कुछ नया लेकर आए हैं। उनकी एक्टिंग काफी प्रभावशाली लग रही है। ट्रेलर में उनका हर सीन देखकर लगा कि वो इस रोल के लिए बने ही थे। शर्वरी ने भी अपने किरदार में जान डाल दी है। वो ग्लैमर से हटकर एक नए अवतार में नजर आ रही हैं, और उनकी परफॉर्मेंस ने दिल जीत लिया। अभिषेक बनर्जी का काम भी कमाल का है। वो विलन के रोल में एक बार फिर से धमाल मचाने वाले हैं।
स्कोर और सिनेमैटोग्राफी
म्यूजिक की बात करें तो, बैकग्राउंड स्कोर बहुत ही पावरफुल और इमोशनल है, जो मूवी के हर सीन को और भी एनर्जेटिक बना देता है। सिनेमैटोग्राफी भी टॉप-नॉच है। हर फ्रेम को बहुत ही खूबसूरती से कैप्चर किया गया है।
प्रोडक्शन डिज़ाइन और स्पेशल इफेक्ट्स
प्रोडक्शन डिज़ाइन अच्छा है, लेकिन कुछ जगहों पर सेट्स थोड़े नकली लगते हैं। स्पेशल इफेक्ट्स का उपयोग सही जगहों पर हुआ है, लेकिन कहीं-कहीं ये ओवरडोन भी लगता है।
एडिटिंग और पेसिंग | Vedaa Official Trailer Review
एडिटिंग की बात करें तो, ट्रेलर थोड़ा लंबा और खींचा हुआ लगता है। पेसिंग सही है, लेकिन कहानी का कुछ हिस्सा ज्यादा ही रिवील कर दिया गया है, जो थिएटर में सरप्राइज का मजा थोड़ा कम कर सकता है।

डायलॉग्स
डायलॉग्स बहुत ही पावरफुल हैं। खासकर वो श्लोक, जो फिल्म की थीम को और भी गहराई देता है। जॉन अब्राहम के डायलॉग्स दिल को छू जाते हैं।
Also read:
Phir Aayi Hasseen Dillruba Official Trailer Review
Ulajh – Official Trailer Review 2nd August 2024
Movie Trailer Review: Deadpool and Wolverine 2024 in Hindi
व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएँ | Vedaa Official Trailer Review
ट्रेलर देखकर ऐसा लगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। जॉन अब्राहम का एक्शन और शर्वरी की परफॉर्मेंस दोनों ही देखने लायक हैं। अभिषेक बनर्जी का विलन का किरदार भी काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है।
पर मेरी सोच मैं “Vedaa” को “Stree 2” के साथ रिलीज नहीं करना चाहिए था। जैसे की आप सभी को पता हे “Stree 2” की फैन फॉलोइंग पहले से ही बनी हुई है, क्योंकि “Stree” ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसे में “Vedaa” को दर्शकों की प्राथमिकता की कमी हो सकती है, खासकर जब दर्शक पहले से ही “Stree 2” का इंतजार कर रहे हों।
अब देखते हैं कि “Vedaa” 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद क्या धमाल मचाती है।
तो दोस्तों, आप सब भी “Vedaa” का ट्रेलर देखिए और बताइए कि आपको कैसा लगा। मुझे यकीन है कि आप भी इस ट्रेलर से उतने ही इम्प्रेस होंगे जितना मैं हुई।
फिर मिलेंगे अगली समीक्षा में, तब तक के लिए टेक केयर और बाय बाय! 🎬💖


