9 Important YouTube Settings Jo Aapko Zaroor ON Karne Chahiye

प्रमुख बातें: 9 Important YouTube Settings

  1. Feature Eligibility: अपने चैनल की क्षमताओं को बढ़ाएं।
  2. Phone Number Verification: लंबी वीडियो और लाइव स्ट्रीम के लिए आवश्यक।
  3. Advanced Features: मोनेटाइजेशन के लिए जरूरी।
  4. Country of Residence: सही कंट्री सेलेक्शन के लाभ।
  5. Channel Keywords: अपने चैनल की खोज क्षमता बढ़ाएं।
  6. Audience Selection: बच्चों के लिए कंटेंट बनाना या नहीं बनाना।
  7. Upload Defaults: समय बचाने के लिए सेट करें।
  8. Video Watermark: अपने सब्सक्राइबर्स को बढ़ाएं।
  9. Two-Step Verification: अपने चैनल की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
9 Important YouTube Settings Jo Aapko Zaroor ON Karne Chahiye

दोस्तों, आपने देखा होगा कि कई लोग YouTube पर चैनल बनाते ही वीडियो डालना शुरू कर देते हैं, बिना यह जाने कि कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स ऑन करना कितना जरूरी है। मैं आपको अभी बता देता हु की ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं है। आज मैं आपको ऐसे 9 Important YouTube Settings के बारे में बताऊंगा जिन्हें Aapko Zaroor ON Karne Chahiye। ये सेटिंग्स न केवल आपके चैनल की सुरक्षा को 100 गुना बढ़ा देगी, बल्कि आपको अधिक से अधिक सब्सक्राइबर्स और व्यूज भी दिलाएंगी।

Table of Contents

1. Feature Eligibility: चैनल की क्षमताओं को बढ़ाएं

पहली सेटिंग जो आपको ऑन करनी चाहिए, वह है Feature Eligibility। इस सेटिंग के जरिए आप अपने चैनल की क्षमताओं को अधिक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको YouTube आइकॉन पर क्लिक करके चैनल सेलेक्ट करना होगा और फिर Feature Eligibility पर क्लिक करना होगा। यहां पर तीन प्रकार की फीचर्स होंगे: स्टैंडर्ड, इंटरमीडिएट और एडवांस्ड।

YouTube Feature Eligibility
Latest  YouTube Feature Eligibility

Standard Features

स्टैंडर्ड फीचर्स चैनल क्रिएट करते ही ऑटोमेटिक ही इनेबल हो जाता है, बशर्ते कि आपके चैनल पर कोई भी एक्टिव कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक न हो।

Intermediate Features

इंटरमीडिएट फीचर्स बहुत ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्हें इनेबल किए बिना आप 15 मिनट से लंबे वीडियोस नहीं डाल सकते हो, लाइव स्ट्रीम भी नहीं कर सकते, और सबसे महत्वपूर्ण, आप कस्टम थंबनेल भी नहीं लगा सकते हो।

इसको activate करने के लिए आपको YouTube पर अपने फोन नंबर को वेरिफाई करना होगा। फोन नंबर वेरिफाई करने के बाद आपके पास ये फीचर्स इनेबल हो जायेगा।

Advanced Features

एडवांस्ड फीचर्स को इनेबल करने के लिए आपके YouTube channel पर इंटरमीडिएट फीचर्स का इनेबल्ड होना जरूरी है। इसके बाद आपको तीन वेरिफिकेशन मेथड्स में से किसी एक को चुनना होगा:

  • Video Verification: 30 सेकंड का वीडियो बनाना होगा।
  • Verification using a valid ID: किसी गवर्नमेंट आईडी का पिक्चर अपलोड करना होगा।
  • Build Channel History: अपने चैनल पर लगातार एक्टिव रहना होगा।

2. Phone Number Verification: लंबी वीडियो और लाइव स्ट्रीम के लिए आवश्यक

अब बात करते हैं फोन नंबर वेरिफिकेशन की। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सेटिंग है। इसके बिना आप 15 मिनट से ज्यादा लंबे वीडियो नहीं डाल सकते और न ही लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

Phone Number Verification for YouTube Advanced Features

कैसे करें फोन नंबर वेरिफाई?

इसके लिए आपको YouTube सेटिंग्स में जाकर अपने फोन नंबर को वेरिफाई करना होगा। आपको एक OTP मिलेगा जिसे एंटर करके आप अपने फोन नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं।

लाभ

  • लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा
  • लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा
  • कस्टम थंबनेल लगाने की सुविधा

3. Advanced Features: मोनेटाइजेशन के लिए जरूरी

एडवांस्ड फीचर्स आपके चैनल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इन्हें इनेबल करने के बाद आप मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अपने वीडियोस से पैसे कमा सकते हैं।

एडवांस्ड फीचर्स कैसे इनेबल करें?

  • वीडियो वेरिफिकेशन: 30 सेकंड का वीडियो बनाना होगा।
  • वेरिफिकेशन यूजिंग वैलिड आईडी: किसी गवर्नमेंट आईडी का पिक्चर अपलोड करना होगा।
  • बिल्ड चैनल हिस्ट्री: अपने चैनल पर एक्टिव रहना होगा।

मैंने अपने चैनल पर एडवांस्ड फीचर्स को वीडियो वेरिफिकेशन के जरिए इनेबल किया था। इसमें सबसे कम समय लगता है और यह सबसे आसान तरीका भी है।

Also Read: Kaise YouTubers Paise ka Use karke Audience ko Manipulate karte hain

Also Read: 2024 ke Liye Top 50 Trending Faceless Channel Ideas

Also Read: YouTube Channel kaise Boost karein? Solve Low Views Problem Effortlessly

4. Country of Residence: सही कंट्री सेलेक्शन के लाभ

आपकी कंट्री ऑफ रेसिडेंस का चयन भी आपके YouTube channel के लिए बहुत हे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसे सही से सेलेक्ट करने से आपके चैनल को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

YouTube per Sahi Country of Residence Kaise Select Karein

सही कंट्री ऑफ रेसिडेंस कैसे सेलेक्ट करें?

  • YouTube सेटिंग्स में जाकर Country of Residence को सेलेक्ट करें।
  • अपनी वास्तविक कंट्री का नाम भरें, न कि उस कंट्री का जहां से आप अधिक व्यूज पाना चाहते हैं।

5. Channel Keywords: अपने चैनल की खोज क्षमता बढ़ाएं

चैनल नाम के लिए Keywords का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे आपका चैनल खोजने में लोगो को आसानी होगी।

कैसे सेलेक्ट करें चैनल कीवर्ड्स?

  • अपने चैनल का नाम और उससे संबंधित कीवर्ड्स डालें।
  • चैनल के Niche से संबंधित पॉपुलर कीवर्ड्स भी शामिल करें।
  • Niche से संबंधित पॉपुलर क्रिएटर्स के नाम भी ऐड करें।

6. Audience Selection: बच्चों के लिए कंटेंट बनाना या नहीं बनाना

आपको यह निर्धारित करना होगा कि आपका कंटेंट बच्चों के लिए है या नहीं।

YouTube channel per Audience Selection kaise Karein

कैसे करें ऑडियंस सेलेक्शन?

  • चैनल सेटिंग्स में जाकर यह निर्धारित करें कि आपका कंटेंट बच्चों के लिए है या नहीं।
  • यदि आपका कंटेंट बच्चों के लिए है, तो इसे मेड फॉर किड्स मार्क करें।
  • अगर नहीं, तो इसे नॉट मेड फॉर किड्स मार्क करें।

7. Upload Defaults: समय बचाने के लिए सेट करें

अपलोड डिफॉल्ट्स सेट करने से आप अपने समय की बचत कर सकते हैं।

Kaise set karein Upload Defaults settting YouTube channel per

कैसे सेट करें अपलोड डिफॉल्ट्स?

  • चैनल सेटिंग्स में जाकर अपलोड डिफॉल्ट्स मेन्यू में जाएं।
  • यहां आप डिफॉल्ट टाइटल, डिस्क्रिप्शन, विजिबिलिटी और टैग्स सेट कर सकते हैं।

8. Video Watermark: अपने सब्सक्राइबर्स को बढ़ाएं

वीडियो वॉटरमार्क आपके सब्सक्राइबर्स को बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे सेट करें वीडियो वॉटरमार्क?

  • चैनल सेटिंग्स में जाकर कस्टमाइजेशन पेज पर जाएं।
  • ब्रांडिंग सेक्शन में जाकर वीडियो वॉटरमार्क जोड़ें।
  • आप एक सब्सक्राइब आइकॉन भी ऐड कर सकते हैं।

9. Two-Step Verification: अपने चैनल की सुरक्षा सुनिश्चित करें

टू-स्टेप वेरिफिकेशन आपके चैनल की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

कैसे करें टूस्टेप वेरिफिकेशन ऑन?

  • चैनल सेटिंग्स में जाकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें।
  • अपने फोन नंबर को वेरिफाई करें और एक बैकअप ऑप्शन सेट करें।

Conclusion

दोस्तों, ये थे 9 महत्वपूर्ण YouTube सेटिंग्स जो आपको जरूर ऑन करनी चाहिए। अगर आप इन सेटिंग्स को सही तरीके से सेट करेंगे तो आपका चैनल न केवल सुरक्षित रहेगा बल्कि तेजी से ग्रो भी करेगा।

तो जल्दी से अपने चैनल की सेटिंग्स चेक करें और इन्हें अपडेट करें।

FAQs: 9 Important YouTube Settings

YouTube सेटिंग्स क्यों महत्वपूर्ण हैं?

ये सेटिंग आपके चैनल की सुरक्षा, Discoverability और Growth में मदद करती हैं।

क्या इंटरमीडिएट फीचर्स के बिना भी मैं लंबी वीडियो अपलोड कर सकता हूं?

नहीं, आपको इंटरमीडिएट फीचर्स को ऑन करने ही होगा।

क्या मुझे अपने चैनल की कंट्री ऑफ रेसिडेंस को बदलना चाहिए?

नहीं, आपको अपनी वास्तविक कंट्री ऑफ रेसिडेंस ही सेलेक्ट करनी चाहिए।
Scroll to Top