Kalki 2898 AD” मूवी रिव्यू |Kalki 2898 AD” Movie Review in Hindi !

Kalki 2898 AD” Movie Review in Hindi

दोस्तों, आखिरकार “Kalki 2898 AD” थिएटर्स में आ चुकी है और आप सभी सोच रहे होंगे कि क्या ये फिल्म देखने लायक है या फिर ये भी किसी स्कैम से कम नहीं। चलिए बिना वक्त बर्बाद किए, सीधे मुद्दे पर आते हैं।

Movie ReviewKalki 2898 AD
कलाकार:अमिताभ बच्चन , कमल हासन , दीपिका पादुकोण , प्रभास , राजेंद्र प्रसाद , शोभना , शाश्वत चटर्जी और दिशा पाटनी आदि
लेखक:नाग अश्विन, साई माधव बुर्रा
निर्देशक:नाग अश्विन
निर्माता:सी अश्विनी दत्त, प्रियंका दत्त, स्वप्ना दत्त
रिलीज:27 जून 2024

प्लॉट की पेंचिदगी

फिल्म का प्लॉट सीधा महाभारत के बाद की कहानी उठाता है। भगवान कृष्ण के धरती छोड़ने के बाद, अच्छाई और बुराई का फिर से सामना होता है, लेकिन इस बार 6000 साल आगे, यानी 2898 AD में। फिल्म की शुरुआत वहीँ से होती है जहां महाभारत खत्म हुई थी। सफेद घोड़े पर सवार प्रभास, असुर कली से लड़ते नजर आते हैं। फिल्म का सबसे बड़ा सवाल ये है कि भैरवा कौन है? क्या प्रभास ही कल्कि हैं? और ये सब आपको फिल्म देखकर ही समझ आएगा।

कास्ट और परफॉर्मेंस

अगर आप बाहुबली के प्रभास की उम्मीद लेकर जा रहे हो तो थोड़े निराश हो सकते हो। ये फिल्म पूरी तरह से प्रभास के इर्द-गिर्द नहीं घूमती। प्रभास की एंट्री भी 20 मिनट बाद होती है और वे पूरी फिल्म में भी उतना नजर नहीं आते जितना आप सोच रहे हो। लेकिन क्लाइमैक्स में उनका कैरेक्टर एकदम गॉड लेवल का है और उस ट्विस्ट के लिए आप फिल्म के हर मिनट के पैसे वसूल समझेंगे।

Kalki 2898 AD Cast aur Performances

दिशा और सिनेमैटोग्राफी

नाग अश्विन ने माइथोलॉजी को भविष्य के साथ जोड़ने का बेहतरीन काम किया है। फिल्म के विजुअल्स बहुत शानदार हैं, चाहे आप 2D में देखो या 3D में। बड़े-बड़े सेट्स, फ्यूचरिस्टिक डिजाइंस और विजुअल इफेक्ट्स देखने में मजा आ जाता है। लेकिन कहानी की धीमी गति और कुछ खींचे हुए सीक्वेंस थोड़ा खटकते हैं, खासकर फर्स्ट हाफ में जहां सिर्फ वर्ल्ड बिल्डिंग होती है। सेकंड हाफ में एक्शन की भरमार है और वहीं से फिल्म की असली रफ्तार शुरू होती है।

म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के साथ पूरी तरह से न्याय करता है। साउंडट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर एकदम परफेक्ट हैं और सीन की इमोशनल गहराई को और बढ़ा देते हैं।

किरदारों की डिटेलिंग

अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा का किरदार सबसे महत्वपूर्ण है। उनकी एंट्री के साथ ही महाभारत की एंट्री होती है। नाग अश्विन ने उनके किरदार का इस्तेमाल बहुत क्रिएटिव तरीके से किया है, और फिल्म में उनके सीन्स को देखना वाकई में दिलचस्प है। दीपिका पादुकोण का किरदार कहानी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन उनके डायलॉग्स थोड़े एवरेज लगते हैं। इंटरवल के पहले उनका एक सीन है जो वाकई शानदार है, लेकिन बाकी फिल्म में उनका योगदान थोड़ा कमजोर लगता है।

स्पेशल इफेक्ट्स और एक्शन

फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस बहुत ही शानदार हैं। खासकर क्लाइमैक्स में प्रभास का ट्रांसफॉर्मेशन और अमिताभ बच्चन के साथ उनका मुकाबला देखने लायक है।

Kalki 2898 AD Camios aur Surprise Elements

कैमियो और सरप्राइज एलिमेंट्स

फिल्म में कई बड़े-बड़े एक्टर्स के कैमियो हैं, जो ऑडियंस को खुश करते हैं, लेकिन कहानी पर उनका उतना बड़ा इम्पैक्ट नहीं पड़ता। दीपिका पादुकोण का किरदार कैमियो नहीं है, बल्कि कहानी के लिए बहुत इंपोर्टेंट है, लेकिन फिर भी उनका आउटपुट थोड़ा एवरेज लगता है।

Also read: Movie Review: Sarfira 2024 दिल से दिल तक!

फाइनल वर्डिक्ट

“Kalki 2898 AD” एक स्मार्ट फिल्म है जो दिमाग और दिल दोनों को काम में लेती है। यह बाहुबली जैसी मास फिल्म नहीं है, बल्कि एक जटिल और सोचने वाली कहानी है। प्रभास की परफॉर्मेंस, अमिताभ बच्चन की क्रिएटिव प्रेजेंटेशन और नाग अश्विन का डायरेक्शन इसे एक मास्टरपीस बनाते हैं।

अगर आपको माइथोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक कहानी पसंद है, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। लेकिन फैमिली को तभी लेकर जाना जब उन्हें महाभारत में इंटरेस्ट हो, वरना ये तीन घंटे उनके लिए भारी पड़ सकते हैं। कुल मिलाकर, 5 में से 4 स्टार्स तो बनते हैं बॉस!

तो, दोस्तों, थिएटर का टिकट कटाओ और “Kalki 2898 AD” का मजा लो! और हां, अगर रिव्यू पसंद आया हो या कोई शिकायत हो तो जरूर बताना।

Scroll to Top