New YouTubers Ke Liye Bahut Zaroori Article | 10 tips and tricks

YOUTUBE पर सफर शुरू करना बहुत ही रोमांचक होता है। जब आप पहली बार YOUTUBE की दुनिया पर कदम रखते हैं, तो कई उम्मीदें और सपने मन में होते हैं। यह New YouTubers Ke Liye Bahut Zaroori Article इसलिए भी है क्यों कि बिना किसी रिसर्च के वे सोचते हैं कि मैं भी उन बड़े YOUTUBERS की तरह बन जाऊंगा जिनके लाखों सब्सक्राइबर्स हे और जिनके videos लाखो में व्यूज पाते हैं। लेकिन इस सपने की राह में कई चुनौतियाँ भी होती हैं। इस सफर में कई बार आपको निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन धैर्य और निरंतरता ही आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

Table of Contents

मुख्य बिंदु: New YouTubers Ke Liye Bahut Zaroori Article

  • हकीकत को समझें: टेक चैनल्स द्वारा किए गए आसान सफलता के वादों से बचें।
  • मौलिक बनें: AI स्क्रिप्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें।
  • निरंतर बने रहें: निरंतरता और प्रयास आपके चैनल को Grow करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • भ्रामक सामग्री को नजरअंदाज करें: असली और मूल्यवान content के निर्माण पर ध्यान दें।
  • सीखें और अनुकूलित करें: फीडबैक और एनालिटिक्स के आधार पर निरंतर सुधार करें।
New YouTubers Ke Liye Bahut Zaroori Article | 10 tips and tricks

New YouTubers Ke Liye Tips and Tricks

YOUTUBE की दुनिया में कदम रखना आसान हे पर grow करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी। चलिए, जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स जो हर New YouTubers के लिए बेहद जरूरी हैं।

1. सही कंटेंट का चुनाव करें

अपनी रुचि और विशेषज्ञता पर ध्यान दें | Focus on your interest and expertise

शुरुआत में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप किस प्रकार का कंटेंट बनाएंगे। इसके लिए सबसे पहले अपनी रुचि और विशेषज्ञता(expertise) पर ध्यान दें। अगर आप किसी विषय में माहिर हैं या आपको किसी चीज़ में खास रुचि है, तो उसी पर कंटेंट बनाएं। इससे आपको अपने वीडियो के लिए ज्यादा अच्छे आइडियाज मिलेंगे और आप उसे अच्छे से प्रस्तुत कर पाएंगे।

अभी के समय में क्या ट्रेंड कर रहा है, इसका अध्ययन करना भी जरूरी है। इससे आप जान पाएंगे कि कौन से विषय पर वीडियो बनाने से ज्यादा व्यूज और सब्सक्राइबर्स मिल सकते हैं। लेकिन याद रखें, ट्रेंड को फॉलो करने के साथ साथ अपनी यूनिकनेस को भी बनाए रखें।

2. रचनात्मकता और ओरिजिनल कंटेंट

खुद की स्क्रिप्ट लिखें

AI स्क्रिप्ट्स का उपयोग करने के बजाय खुद की स्क्रिप्ट लिखने में ध्यान दे। खुद लिखा गया script आपके वीडियो को और भी ज्यादा पर्सनल और प्रभावी बनाता है। जब आप अपनी खुद की सोच और आईडियाज को वीडियो में लाते हैं, तो वह आपके दर्शकों को भी पसंद आता है। इस कम्पटीशन के टाइम पर ओरिजिनल कंटेंट ही आपका असली हथियार बन सकता है।

अन्य लोगों से प्रेरणा लें, कॉपी न करें | Take inspiration from others, don’t copy them

दूसरों से प्रेरणा लें, लेकिन उन्हें कॉपी बिलकुल भी न करें। अपने कंटेंट में अपनी खुद की रचनात्मकता(Creativity) को शामिल करें। इससे आपके वीडियो दुसरो से अलग और यूनिक लगेंगे और दर्शक आपसे connected महसूस करेंगे।

3. नियमितता और धैर्य बनाए रखें | Maintain regularity and patience

नियमित अपलोड

नियमित रूप से YouTube पर वीडियो अपलोड करना बहुत जरूरी है। जब आप लगातार नए वीडियो अपलोड करते हैं, तो आपके दर्शक आपके चैनल से जुड़े रहते हैं। और यह आपके चैनल की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है।

एनालिटिक्स का सही उपयोग | The right use of analytics

YOUTUBE एनालिटिक्स का सही उपयोग करें। इससे आपको यह पता चलता है कि कौन से वीडियो आपके दर्शकों को पसंद आ रहे हैं और कौन से नहीं।

4. सही उपकरण और सेटअप

कैमरा और ऑडियो की गुणवत्ता

वीडियो की क्वालिटी बहुत मायने रखती है। आपके वीडियो के विजुअल और ऑडियो साफ होने चाहिए। इसके लिए अच्छे कैमरे और माइक का इस्तेमाल करें।

लाइटिंग और बैकग्राउंड

वीडियो शूट करने के लिए सही लाइटिंग और बैकग्राउंड को चुनें। इससे आपके वीडियो को प्रोफेशनल लुक मिलेगा और दर्शकों का ध्यान भी आपकी वीडियो की तरफ आकर्षित होगा।

Also Read: 2024 ke Liye Top 50 Trending Faceless Channel Ideas

5. सही थंबनेल और टाइटल | Correct thumbnails and titles

क्लिकबैट से बचें | Avoid clickbait

थंबनेल और शीर्षक चुनते समय, सुनिश्चित करें कि यह आपके वीडियो की content से मेल खाता हो। क्लिकबेट थंबनेल और शीर्षक दर्शकों को निराश भी कर सकते हैं और आपके चैनल की प्रतिष्ठा(reputation) को प्रभावित कर सकते हैं।

आकर्षक और सटीक थंबनेल | Attractive and accurate thumbnails

आकर्षक और सटीक थंबनेल बनाएं। यह दर्शकों को आपके वीडियो पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर देगा।

6. ऑडियंस के साथ इंटरैक्ट करें

कमेंट्स का जवाब दें

अपने दर्शकों की comments का जवाब जरूर दें। इससे वे आपके चैनल से जुड़ाव महसूस करेंगे और आपके वीडियो को और भी ज़्यादा पसंद करेंगे। यह आपके चैनल के बहुत हे ज्यादा अच्छा है।

लाइव सेशन्स करें | Do live sessions

समय-समय पर लाइव सेशन्स जरूर करें। इससे आप सीधे अपने दर्शकों से जुड़ सकते हैं और उनकी प्रतिक्रियाओं को जान सकते हैं। इन प्रतिक्रिया को जान कर आप और सही तरिके से अपने कंटेंट पर काम कर पाएंगे।

7. सही और सटीक जानकारी पर ध्यान दें

भ्रामक जानकारी और लालच से बचें | Avoid misleading information and greed

YOUTUBE पर बहुत सारे टेक चैनल्स आपको तेजी से सफल होने के कई तरीके बताते हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर भ्रामक होते हैं। सही और सटीक जानकारी पर ही विश्वास करें। गलत जानकारी आपको गुमराह कर सकती है और आपके चैनल की ग्रोथ में बाधा बन सकती है।

लालच से बचें

लालच से बचें और अपने कंटेंट पर ध्यान दें। सफलता धीरे-धीरे मिलती है, मेहनत करते रही सफलता जरूर मिलेगी क्युकि मेहनत का फल हमेशा मीठाही होता है।

8. टेक चैनल्स की रणनीतियों का सच

जब आप YouTube पर नए होते हैं, तो आपको टेक चैनलों के वीडियो देखने का बहुत मन करता है। वे आपको जल्दी सफल होने के कई तरीके बताते हैं, लेकिन क्या वे वाकई काम करते हैं? आइए टेक चैनलों की रणनीतियों के पीछे की सच्चाई को समझते हैं।

1. ऑडियंस रिटेंशन की ट्रिक्स | Tricks of Audience Retention

टेक चैनल अक्सर अपने वीडियो में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य आपको उनके वीडियो को आखिर तक देखने पर मजबूर करना होता है, ताकि उनकी कमाई बढ़ सके। लेकिन यह आपके चैनल की ग्रोथ में कितना मददगार है?

Example: Clickbait Titles और Thumbnails

Clickbait टाइटल्स और थंबनेल्स का उपयोग दर्शकों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है। जब आप ऐसी वीडियो पर क्लिक करते हैं, तो शुरुआत में ही लगता है कि यह बहुत उपयोगी जानकारी देने वाली है। लेकिन अंत में आपको महसूस होता है कि यह सिर्फ व्यूज बढ़ाने का एक तरीका था।

आप भी अपना Thumbnail बनाने के लिए Canva का इस्तेमाल कर सकते है।

Also Read: 9 Biggest Reasons kyu YouTubers Asafal Hote Hain

Also Read: Kaise YouTubers Paise ka Use karke Audience ko Manipulate karte hain

2. पुराने कंटेंट को रीक्रिएट करना

अक्सर ये चैनल्स आपको पुराने कंटेंट को फिर से क्रिएट करने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि “इस तरह की वीडियो बनाएं, इससे आपके चैनल पर तेजी से व्यूज आएंगे।” लेकिन क्या यह सच में काम करता है?

Reality Check: पुराना कंटेंट और New YOUTUBERS

जब आप पुराने कंटेंट को रीक्रिएट करते हैं, तो आप अपनी खुद की रचनात्मकता को सीमित कर लेते हैं। दर्शक हमेशा कुछ नया और फ्रेश देखना पसंद करते हैं। पुराने कंटेंट पर निर्भर रहना आपके चैनल की ग्रोथ को धीमा कर सकता है।

3. AI स्क्रिप्ट्स का उपयोग

कुछ टेक चैनल्स यह सलाह देते हैं कि आप अपनी स्क्रिप्ट AI से बनवाएं। यह सुनने में बहुत आसान लगता है, लेकिन इसके भी कई नुकसान हैं।

Creative Block: AI बनाम Human Creativity

जब आप AI स्क्रिप्ट्स का उपयोग करते हैं, तो आपकी खुद की क्रिएटिविटी खत्म हो जाती है। AI की बनी स्क्रिप्ट्स में वो व्यक्तिगत टच नहीं होता, जो दर्शकों को आपके वीडियो से जोड़ सके। अपनी खुद की स्क्रिप्ट लिखना, भले ही समय ले, लेकिन यह आपको दर्शकों के साथ बेहतर जोड़ता है।

4. भ्रामक जानकारी और लालच

टेक चैनल्स अक्सर यह दावा करते हैं कि “इतने व्यूज पाओ, इतने पैसे कमाओ”। लेकिन यह सब कितना सच है?

Misleading Promises: लालच और हकीकत

ऐसे वादों में अक्सर कोई ठोस जानकारी नहीं होती। यह सिर्फ व्यूज और सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए एक चाल होती है। असल में, सफलता के लिए कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करना जरूरी है।

5. सही और सटीक जानकारी पर ध्यान दें

टेक चैनल्स की सलाह को आंख मूंदकर मान लेना सही नहीं है। आपको सही और सटीक जानकारी पर ध्यान देना चाहिए। अपनी तरफ से भी रिसर्च करो और अपनी काबिलियत को समझो।

Research: खुद की रिसर्च करें

हर जानकारी को खुद वेरिफाई करें। सही रिसर्च और अनुभव के आधार पर ही अपने चैनल को आगे बढ़ाएं।

9. खुद की पहचान बनाएँ

यूनिक ब्रांडिंग

अपनी खुद की यूनिक ब्रांडिंग करें। इससे लोग आपको और आपके चैनल को पहचान पाएंगे। अपनी ब्रांडिंग में अपने चैनल का लोगो, कलर थीम, और यूनिक स्टाइल शामिल करें।

पर्सनल टच

अपने वीडियो में पर्सनल टच जोड़ें। इससे दर्शक आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे और आपके वीडियो को ज्यादा पसंद करेंगे।

10. सही तरीके से प्रमोट करें

सोशल मीडिया का उपयोग

अपने वीडियो को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें। Facebook, X(twitter), Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने वीडियो शेयर करें।

कोलैबोरेशन करें

अन्य YOUTUBERS के साथ कोलैबोरेशन करें। इससे आपको नए दर्शक मिल सकते हैं और आपका चैनल तेजी से ग्रो कर सकता है।

निष्कर्ष |New YouTubers Ke Liye Bahut Zaroori Article

YOUTUBE पर सफल होना आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है। सही जानकारी, निरंतरता, और अपनी खुद की रचनात्मकता के जरिए आप जरूर सफल हो सकते हैं। मेहनत, धैर्य, और सही दिशा में प्रयास से आप YOUTUBE की दुनिया में अपनी पहचान आसानी से बना सकते हैं।

FAQs

क्या फेसलेस चैनल्स से सच में लाखों कमा सकते हैं?

हाँ, लेकिन यह निर्भर करता है आपकी मेहनत और कंटेंट की गुणवत्ता पर।

क्या AI स्क्रिप्ट्स का उपयोग करना सही है?

नहीं, इससे आपकी खुद की रचनात्मकता खत्म हो सकती है।

क्या टेक चैनल्स की सलाह माननी चाहिए?

हमेशा नहीं। अपनी खुद की रिसर्च और अनुभव पर ज्यादा ध्यान दें।

क्या YouTube पर नियमित अपलोड करना जरूरी है?

हाँ, यह आपके चैनल की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है।

क्या पुराने कंटेंट को फिर से क्रिएट करना सही है?

नहीं, इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। अपनी खुद की क्रिएटिविटी दिखाएं।
Scroll to Top