Important 5 Mistakes Jo Naye YouTubers Karte Hain

अगर आप एक नए YouTuber हैं और आपके पास केवल 50, 100 या 200 सब्सक्राइबर हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बहुत से नए YouTubers अपनी चैनल ग्रोथ में विफल हो जाते हैं क्योंकि वे कुछ सामान्य गलतियाँ कर रहे होते हैं। ये गलतियाँ ऐसी हैं जिन्हें जानना और सुधारना बेहद जरूरी है ताकि आपका चैनल तेजी से ग्रो कर सके। चलिए, बिना किसी देरी के इन पाँच गलतियों पर चर्चा करते हैं जो अधिकतर नए YouTubers करते हैं। ये हैं “5 Mistakes Jo Naye YouTubers Karte Hain” जो आपके चैनल की सफलता में बाधा बन सकती हैं।

Table of Contents

Important 5 Mistakes Jo Naye YouTubers Karte Hain

मुख्य बिंदु: 5 Mistakes Jo Naye YouTubers Karte Hain

  1. गलत निश (Niche) चुनना | Choosing the wrong niche
  2. खराब ऑडियो क्वालिटी | Poor audio quality
  3. खराब चैनल आर्ट और लोगो | Bad channel art and logo
  4. गलत टॉपिक चुनना | Choosing the wrong topic
  5. सीखना लेकिन उसे लागू न करना | Learning but not applying it

गलत निश (Niche) चुनना

गलत निश का चुनाव क्यों होता है?

कई नए YouTubers पैसे कमाने या फेमस होने के लिए चैनल शुरू करते हैं। वे बड़े-बड़े YouTubers को देखकर उसी Niche का चयन कर लेते हैं, जिसमें उन्हें खुद की कोई रुचि या ज्ञान नहीं होता।

सही निश कैसे चुनें?

सही निश चुनना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए एक कॉपी और पेन लें और उन सभी चीज़ों के नाम लिखें जिनमें आपकी रुचि है या जिनमें आप अच्छे हैं। जैसे:

  • गाना अच्छा गा सकते हैं? -> सॉन्ग चैनल खोलें।
  • मूवी देखना पसंद है? -> मूवी रिव्यू चैनल बनाएं।
  • साइंस में रुचि है? -> साइंस चैनल बनाएं।

ध्यान रखें कि आपकी अपेक्षाएँ यथार्थवादी होनी चाहिए। अगर आपका सपना है कि आपके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन सब्सक्राइबर हों, तो ऐसे निश का चुनाव करें जिसकी ऑडियंस बड़ी हो।

Read more: YouTube Channel kaise Boost karein? Solve Low Views Problem Effortlessly

Read more: 2024 ke Liye Top 50 Trending Faceless Channel Ideas

Read more: Kaise YouTubers Paise ka Use karke Audience ko Manipulate karte hain

Poor audio quality | खराब ऑडियो क्वालिटी

खराब ऑडियो क्वालिटी

ऑडियो क्वालिटी का महत्व

खराब ऑडियो क्वालिटी आपके वीडियो को बर्बाद कर सकती है। कोई भी व्यूअर खराब क्वालिटी की वीडियो तो देख सकता है लेकिन खराब ऑडियो वाली वीडियो नहीं।

अच्छी ऑडियो कैसे रिकॉर्ड करें?

अगर आपके पास माइक नहीं है, तो भी आप अच्छी ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए ऐसी जगह रिकॉर्ड करें जहाँ शोर कम हो और जहाँ आपकी आवाज गूंजे नहीं। जैसे:

  • एक Closet(अलमारी) में रिकॉर्ड करें और कपड़े, कुशन आदि रखें ताकि आवाज की गूंज कम हो।

खराब चैनल आर्ट और लोगो

ब्रांडिंग का महत्व

नए यूट्यूबर बड़े क्रिएटर से चैनल आर्ट, लोगो और थंबनेल कॉपी कर लेते हैं। इससे उनका चैनल ओरिजिनल नहीं लगता और व्यूअर्स का पहला इम्प्रेशन नेगेटिव हो जाता है।

अच्छी ब्रांडिंग कैसे करें?

  • चैनल आर्ट: चैनल आर्ट में अपने चैनल का नाम, निश, और थोड़ा सा डिस्क्रिप्शन शामिल करें।
  • LOGO: ऐसा LOGO बनाएं जो आपके चैनल के निश और ब्रांड को दर्शाता हो।
  • थंबनेल: थंबनेल को आकर्षक बनाएं लेकिन बड़े क्रिएटर से कॉपी न करें।
  • और इन सब को बनाने के लिए Canva का उपयोग करें।

गलत टॉपिक चुनना

टॉपिक का महत्व

गलत टॉपिक चुनने से आपके व्यूज कम हो सकते हैं। खासकर शुरुआत में, अगर आप खुद के बारे में वीडियो बनाते हैं तो शायद ही कोई देखेगा।

सही टॉपिक कैसे चुनें?

  • लोगों की रुचि: ऐसा टॉपिक चुनें जिसमें लोगों की रुचि हो।
  • सर्चेबल कंटेंट: ऐसा कंटेंट बनाएं जिसे लोग सर्च कर रहे हों।
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग: अपने टार्गेट ऑडियंस की समस्याओं का समाधान करें।

सीखना लेकिन उसे लागू न करना

सीखने का महत्व

नए YouTubers यूट्यूब पर सर्च करते हैं कि कैसे views बढ़ाएं, कैसे सब्सक्राइबर बढ़ाएं, लेकिन वे जो सीखते हैं उसे लागू नहीं करते है।

कैसे लागू करें?

जब भी आप कोई नई Tips सीखें, तो उसे तुरंत अपने YouTube चैनल पर लागू कर ले। केवल वीडियो देखकर उसे स्क्रॉल करने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर आपने कुछ नया सीखा है, तो उसे आजमाएं और देखें कि वह आपके चैनल के लिए कैसे काम करता है।

निष्कर्ष

नए YouTubers द्वारा की जाने वाली ये पाँच गलतियाँ चैनल की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती हैं। सही Niche का चुनाव, अच्छी ऑडियो क्वालिटी, ओरिजिनल ब्रांडिंग, सही टॉपिक और सीखी गई चीज़ों को लागू करना बहुत हे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इन गलतियों को सुधारकर आप अपने चैनल की ग्रोथ में तेजी ला सकते हैं।

FAQs : 5 Mistakes Jo Naye YouTubers Karte Hain

क्या Niche का चुनाव चैनल की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

हाँ, सही निश का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपका कंटेंट लक्षित ऑडियंस तक पहुंचता है।

क्या अच्छी ऑडियो क्वालिटी के बिना भी चैनल ग्रो कर सकता है?

खराब ऑडियो क्वालिटी आपके वीडियो को बर्बाद कर सकती है। अच्छी ऑडियो क्वालिटी बेहद महत्वपूर्ण है।

क्या खुद के बारे में वीडियो बनाना सही है?

शुरुआत में खुद के बारे में वीडियो बनाना सही नहीं है क्योंकि आपकी कोई फेस वैल्यू नहीं होती और लोग इसमें रुचि नहीं लेते।

क्या बड़े क्रिएटर से चैनल आर्ट और लोगो कॉपी करना सही है?

नहीं, इससे आपका चैनल ओरिजिनल नहीं लगता और व्यूअर्स का पहला इम्प्रेशन नेगेटिव हो जाता है।

Scroll to Top